Author
डॉ. मनीषा तिवारी का जन्म मध्यप्रदेश के कटनी में हुआ। उन्होंने एमकॉम के साथ एम.ए. (अर्थशास्त्र), एमफिल, पीएचडी (वाणिज्य) तथा बैचलर ऑफ म्यूज़िक की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। वर्तमान में वे नर्मदापुरम में निवासरत हैं और शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नर्मदापुरम में अध्यापन कार्य कर रही हैं।
लेखन में उनकी रुचि बचपन से रही है। वे प्रदेश के विभिन्न कवि सम्मेलनों में सक्रिय सहभागिता कर चुकी हैं, जहाँ उनकी कविताओं को सराहना मिली है।
आवाज़घर से प्रकाशित मन बंजारा डॉ. मनीषा तिवारी का पहला कविता संग्रह है, जो उनकी संवेदनशील काव्य दृष्टि और रचनात्मक अभिव्यक्ति को सामने लाता है।