Blog

awaazghar

और अंत में हमने इंसानियत का हवाला दिया
हमें यक़ीन था कि अब वह निरुत्तर हो जाएगा
लेकिन वह ठठाकर हँसा
इंसानियत उसके लिए सबसे कमज़ोर तर्क था
सबसे हास्यास्पद।

हमने बहुत अरमान से उसे तानाशाह कहा
कि उसकी आँख नीची होगी
पर उसकी छाती और फूल गई
यह उसके लिए उपाधि थी।

हमने चिल्लाकर कहा हत्यारे हो तुम
वह गर्व से मुस्कुराया
जैसे कि हमने उसकी तारीफ़ की हो

हमने कहा
कि तुम वक़्त में पीछे की तरफ़ जा रहे हो
तुम्हारा मुँह उल्टी दिशा में है
तुम कहीं नहीं पहुँचोगे
उसने कहा मेरे साथ पूरा देश है
मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *